🏠 होम 📰 बड़ी खबर 📰 देश 📰 अपराध रिपोर्ट्स 📰 पावर कारपोरेशन 📰 पीवीवीएनएल 📰 केस्को 📰 एमवीवीएनएल 📰 डीवीवीएनएल 📰 पीयूवीवीएनएल ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
फीचर्ड बड़ी खबर पावर कारपोरेशन

यूपी में बिजली शिकायतों के समाधान: का दावा: जुलाई में 20.17 लाख शिकायतें, 99.01% निस्तारण

खबर सुनें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान को लेकर विद्युत विभाग ने जुलाई 2026 के आंकड़े जारी किए हैं। विभाग के अनुसार प्रदेश के पांचों विद्युत वितरण निगमों में कुल 20.17 लाख शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 99.01 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया गया। विभाग का दावा है कि बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का 100 प्रतिशत समाधान किया गया।

पांचों डिस्कॉम में लाखों शिकायतें

जुलाई में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (MVVNL) में 6.42 लाख से अधिक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (PVVNL) में 5.34 लाख से अधिक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (DVVNL) में 3.64 लाख से अधिक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (PUVVNL) में 3.12 लाख से अधिक तथा केस्को में 1.64 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं।

विभाग के मुताबिक शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की गई और संबंधित अधिकारियों व फील्ड टीमों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। बिल, मीटर, स्मार्ट मीटर, नए कनेक्शन और बिजली आपूर्ति सहित विभिन्न श्रेणियों की शिकायतों पर कार्रवाई की गई।

सप्लाई से जुड़ी शिकायतों का 100 प्रतिशत निस्तारण

विभाग के अनुसार जुलाई में बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित क्षेत्र की टीम तक पहुंचाने और समाधान की प्रक्रिया की निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।

हालांकि, 99.01 प्रतिशत निस्तारण के आंकड़े के बीच करीब एक प्रतिशत शिकायतों का लंबित रहना भी उपभोक्ता सेवा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सवाल है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि लंबित शिकायतें किन श्रेणियों की हैं और उनका समाधान कितने समय में हुआ।

1912 पर 24 घंटे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा

बिजली उपभोक्ता किसी भी समय 1912 हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग के अनुसार हेल्पलाइन 24×7 सक्रिय है। शिकायत प्राप्त होने के बाद उसे संबंधित क्षेत्र की टीम तक भेजकर समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

31 अगस्त तक विशेष उपभोक्ता सेवा शिविर

उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 1 से 31 अगस्त 2026 तक विशेष उपभोक्ता सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में बिल संशोधन, नया कनेक्शन, मीटर संबंधी शिकायत, विद्युत भार बढ़वाने, कनेक्शन में विधा परिवर्तन तथा मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना बताया गया है।

मानसून में बिजली सुरक्षा को लेकर अपील

बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों, बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और मीटर बॉक्स के आसपास करंट उतरने का खतरा बढ़ जाता है। विभाग ने लोगों से ऐसे स्थानों से दूरी बनाए रखने और बच्चों को विशेष रूप से बिजली के उपकरणों तथा जलभराव वाले इलाकों से दूर रखने की अपील की है।

रात में भी फील्ड में जुटे बिजलीकर्मी

विभाग का कहना है कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए कर्मचारी दिन-रात फील्ड में काम कर रहे हैं। कई स्थानों पर रात के समय भी लाइनों और विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को 1912 पर प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी करते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

UPPCL MEDIA की नजर में बड़ा सवाल

जुलाई के आंकड़े विभाग की शिकायत निस्तारण व्यवस्था की तस्वीर जरूर पेश करते हैं, लेकिन 20.17 लाख शिकायतों में 99.01 प्रतिशत निस्तारण के दावे के साथ यह भी सार्वजनिक होना चाहिए कि कितनी शिकायतें तय समय-सीमा के भीतर निस्तारित हुईं, कितनी दोबारा खुलीं और लगभग एक प्रतिशत लंबित शिकायतों की वास्तविक स्थिति क्या है।

UPPCL MEDIA का मानना है कि उपभोक्ता सेवा की वास्तविक सफलता केवल शिकायत बंद करने की संख्या से नहीं, बल्कि शिकायत के स्थायी समाधान, समाधान की समय-सीमा और उपभोक्ता की संतुष्टि से तय होनी चाहिए।

खबर से आगे, जवाब तक

यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

23 Aug, 01:39 pm

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान को लेकर विद्युत विभाग ने जुलाई 2026 के आंकड़े जा...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

बिजली शिकायत