🏠 होम 📰 बड़ी खबर 📰 देश 📰 अपराध रिपोर्ट्स 📰 पावर कारपोरेशन 📰 पीवीवीएनएल 📰 केस्को 📰 एमवीवीएनएल 📰 डीवीवीएनएल 📰 पीयूवीवीएनएल ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
फीचर्ड बड़ी खबर एमवीवीएनएल

हाई वोल्टेज की चपेट में: सात स्मार्ट मीटर, चार लोग झुलसे

खबर सुनें

सुल्तानपुर की आवास विकास कॉलोनी में बड़ा हादसा, घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जले

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के पास शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक सात घरों में लगे स्मार्ट मीटर तेज धमाकों के साथ फट गए। मीटर फटने के बाद घरों की विद्युत वायरिंग में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कई घरों में लगे विद्युत उपकरण भी जल गए।

हादसा पानी की टंकी के पास हुआ। घटना के समय सुमित अग्रहरि घर से बाहर थे। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचने पर उनकी पत्नी प्रीति, बेटियां राजवी व शाम्भवी तथा छोटे भाई की पत्नी कंचन झुलसी अवस्था में मिलीं। घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विभाग ने स्मार्ट मीटर की तकनीकी खराबी से किया इनकार

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार वर्मा के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह स्मार्ट मीटर का तकनीकी दोष नहीं, बल्कि बाहरी शॉर्ट सर्किट सामने आया है।

अधिकारी के मुताबिक, इलाके में सहजन के पेड़ की छंटाई के दौरान उसकी एक डाल पास से गुजर रही 132 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे तेज शॉर्ट सर्किट हुआ और आसपास के मकानों की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई। इसी दौरान सात स्मार्ट मीटर ध्वस्त हो गए।

बड़ा सवाल—रिहायशी इलाके के ऊपर 132 KV लाइन और सुरक्षा व्यवस्था

घटना ने रिहायशी इलाकों में हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि 132 केवी लाइन के आसपास सुरक्षा मानकों और पेड़ों की निगरानी को लेकर पर्याप्त इंतजाम होते तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

हालांकि विभाग की ओर से मामले की विभागीय जांच जारी होने की बात कही गई है। इसलिए हादसे की अंतिम तकनीकी वजह और किसी अधिकारी/कर्मचारी की जिम्मेदारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

UPPCL Media का सवाल

अगर 132 KV लाइन के संपर्क में आने वाली पेड़ की डाल से घरेलू नेटवर्क में इतना अधिक वोल्टेज पहुंच सकता है कि सात स्मार्ट मीटर फट जाएं और परिवार के लोग झुलस जाएं, तो रिहायशी क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइनों के नीचे सुरक्षा मानकों की नियमित जांच कौन करता है?

स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन इस घटना ने उससे बड़ा सवाल HT लाइन, क्लियरेंस, पेड़ों की निगरानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर खड़ा कर दिया है।

UPPCL Media इस पूरे मामले में विभागीय जांच की रिपोर्ट और जिम्मेदारी तय होने का इंतजार करेगा।

खबर से आगे, जवाब तक

अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

22 Aug, 11:07 pm

सुल्तानपुर की आवास विकास कॉलोनी में बड़ा हादसा, घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जले सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

बिजली शिकायत