कानपुर में केस्को ने स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान फिलहाल रोकने का फैसला किया है। दरअसल स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं का 70 पैरामीटरों पर सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। साथ ही स्मार्ट मीटर की टेस्टिंग भी कराई जा रही है। इस कार्य में 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। तब तक स्मार्ट मीटर का कार्य लंबित रहेगा।
कानपुर। स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान सितंबर से शुरू होना था,लेकिन कंपनी के सत्यापन कार्य में खामियों के कारण यह शुरू नहीं हो सका। इससे पहले जीनस कंपनी को 92 हजार उपभोक्ताओं का 70 निर्धारित पैरा मीटरों का घर-घर जाकर सत्यापन करना था, लेकिन कंपनी ने बिना उपभोक्ता सत्यापन किए स्मार्ट मीटर लगाने की तारीख तय कर ली थी।
ऐन वक्त में केस्को के अधिकारियों को पता चलने पर इस अभियान टाल दिया। कंपनी को 15 नवंबर तक उपभोक्ताओं का सत्यापन करके सूची बनाने के लिए कहा गया है, इसके बाद ही केस्को स्मार्ट मीटर लगाने का काम करेगा।
यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट
खबर प्रकाशित
7 Oct, 07:27 pmकानपुर में केस्को ने स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान फिलहाल रोकने का फैसला किया है। दरअसल स्मार्ट मीटर लगाने से प...
आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।
💬 टिप्पणियां
अपनी टिप्पणी दें
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें