🏠 होम 📰 बड़ी खबर 📰 देश 📰 अपराध रिपोर्ट्स 📰 पावर कारपोरेशन 📰 पीवीवीएनएल 📰 केस्को 📰 एमवीवीएनएल 📰 डीवीवीएनएल 📰 पीयूवीवीएनएल ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
फीचर्ड बड़ी खबर एमवीवीएनएल

⚡ श्रावस्ती में 5 दिन से टूटा बिजली का खंभा,: खुले तारों में दौड़ रहा करंट; पानी भरा होने से ग्रामीणों में दहशत

खबर सुनें

श्रावस्ती। जिले के इकौना तहसील क्षेत्र के पटखौली कलां के रिहर पुरवा में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ सकती है। करीब पांच दिन पहले पेड़ गिरने से बिजली का खंभा और तार टूट गए, लेकिन हादसे के पांच दिन बाद भी टूटे तारों और बिजली सप्लाई से जुड़े बॉक्स में करंट दौड़ रहा है।

सबसे गंभीर स्थिति यह है कि टूटे बिजली के तारों के आसपास पानी भरा हुआ है। ऐसे में पानी में करंट उतरने की आशंका से ग्रामीणों और मवेशियों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। खुले तार किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

पांच दिन से नहीं पहुंचा विभागीय अमला

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर तार हटाने या विद्युत व्यवस्था की जांच करने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि शिकायत के बावजूद खतरनाक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

टूटे तार के सामने रहने वाले मदन गोपाल ने बताया कि उनके घर के आसपास छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं। उन्हें हर समय डर लगा रहता है कि खेलते समय कोई बच्चा या मवेशी गलती से खुले तारों की चपेट में न आ जाए।

ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खुले और टूटे तारों को तत्काल हटाया जाए, नया बिजली का खंभा लगाया जाए और विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित तरीके से बहाल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार न करे।

अधिकारी ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

मामले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी अनिल कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरा बिजली का खंभा लगाया जाएगा। इसके साथ ही टूटे तारों को मौके से हटाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

अब सवाल यह है कि पांच दिन से खुले तारों और पानी के बीच मौजूद इस खतरे को विभाग कब तक दूर करता है? ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है।

UPPCL MEDIA | AWAZ PLUS DIGITAL
जनता की आवाज, खबर के साथ

खबर से आगे, जवाब तक

अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

3 Sep, 10:12 am

श्रावस्ती। जिले के इकौना तहसील क्षेत्र के पटखौली कलां के रिहर पुरवा में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की ज...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

बिजली शिकायत