मनिहारी के तरी जो गांव में ग्रामीण बेहाल, लगातार शिकायतों के बावजूद नहीं बदला ट्रांसफार्मर
सुरहुरपुर हरिचरन (जखनिया)। मनिहारी क्षेत्र के तरी जो गांव में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव हंसराजपुर पावर हाउस के अडिला फीडर के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद से विद्युत आपूर्ति बाधित है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय स्तर पर कई दिनों से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है कि “आज ट्रांसफार्मर भेज देंगे, कल बिजली चालू हो जाएगी”, लेकिन हकीकत में न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
समाजसेवी रजनीश गुरुदेव, हीरा यादव, सच्चिदानंद दुबे, अरविंद निषाद, सोनू बनवासी, विशाल यादव और अभिषेक यादव समेत गांव के अन्य निवासियों ने मामले को लेकर शिकायतें दर्ज कराई हैं। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने संबंधित बिजली अधिकारियों से तत्काल मामले का संज्ञान लेने, जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली न रहने से रोजमर्रा के काम, पेयजल व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
अब ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने और गांव की बिजली व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट
खबर प्रकाशित
20 Aug, 09:10 amमनिहारी के तरी जो गांव में ग्रामीण बेहाल, लगातार शिकायतों के बावजूद नहीं बदला ट्रांसफार्मर सुरहुरपुर हरिचरन...
आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।
💬 टिप्पणियां
अपनी टिप्पणी दें
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें